फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shikshamitra dies in collision with sugarcane overload truck

गन्ना के ओवरलोड ट्रक की टक्कर से शिक्षामित्र की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra dies in collision with sugarcane overload truck
खादगुर्जर रोड पर गन्ना के ओवरलोड ट्रक ने कार सवार शिक्षा मित्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोग घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अटारी मुरीदपुर निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र इंदरपाल सिंह शिक्षामित्र थे। वह गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ाते थे। वह गुरुवार की रात पौने नौ बजे कार में सवार होकर अटारी मुरीदपुर से गजरौला आ रहे थे। खादगुर्जर रोड पर नगलिया गांव के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान आए गन्ना लदे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए लोग उनको सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि हादसे में शिक्षामित्र की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। गन्ना लदा ट्रक हाथ नहीं आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed