{"_id":"6898fe6eb56747246b073487","slug":"shameful-your-own-brother-raped-the-girl-arrested-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-145515-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता कलंकित : तहेरे भाई ने ही बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता कलंकित : तहेरे भाई ने ही बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Mon, 11 Aug 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची आरोपी की चचेरी बहन है। बच्ची को बेहोशी की हालत में खेत में छोड़कर आरोपी घर जा पहुंचा। वहीं, काफी देर तक बच्ची के घर नहीं आने पर परिजनों तलाश में जुटे तो आरोपी भी ढूंढने का नाटक करता रहा।
इस बीच बच्ची गांव के बाहरी छोर पर स्थित एक खेत में खून से लथपथ पड़ी मिली। परिजन बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। बच्ची ने परिजनों को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
रजबपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पांच वर्षीय बेटी ने शनिवार दोपहर भाई को राखी बांधी और घर के बाहर खेलने लगी। इस बच्ची के ताऊ का नशेड़ी लड़का आया और उसे बहाने से अपने साथ ले गया। आरोपी ने गांव के पास ही खेतों में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर आ गया। उधर, खून से लथपथ बच्ची बेहोशी की हालत में खेत में ही पड़ रही।
विज्ञापन
शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बच्ची को तलाश करना शुरू किया। इस बीच आरोपी परिजनों के साथ बच्ची को ढ़ंढवाने में लगा रहा। गांव के बाहर ही स्थित किसान दीपक शर्मा के खेत में बच्ची बेहोशी की हालात में खून से लथपथ पड़ी मिली। आनन-फानन में परिजन बच्ची को जोया के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। होश में आने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि ताऊ के लड़के ने उसके साथ गंदा काम किया है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना पर थाना प्रभारी कोमल तोमर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, देर रात 10 बजे एसपी अमित कुमार आनंद ने एएसपी के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
-
दुष्कर्म के आरोपी युवक को महज कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा