फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shahjahanpur container driver dies after collision with tractor trolley on highway

Amroha News: हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के बाद शाहजहांपुर के कंटेनर चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur container driver dies after collision with tractor trolley on highway
डिडौली (अमरोहा)। दिल्ली से बरेली जा रहे कंटेनर की गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में शाहजहांपुर के रहने वाले कंटेनर चालक अंकित(35)की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के नवादा में सतपाल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा अंकित रामपुर के रहने वाले देवेंद्र सिंह के कंटेनर चालक था। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मंगलवार की सुबह अंकित कंटेनर लेकर दिल्ली से बरेली जा रहा था। जैसे ही वह चौधरपुर में मुस्कान होटल के सामने पहुंचा तभी गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने उसे मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद में ही शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में कंटेनर मालिक देवेंद्र की तहरीर पर ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed