{"_id":"690bb7704d2d90b6a60dca92","slug":"shaheen-married-as-asha-spent-cash-and-jewellery-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-151000-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के अरमान ठंडे: शाहीन ने आशा बनकर राजकुमार से की शादी, पूरा खर्च भी लिया, बाद में जेवर-नकदी ले उड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के अरमान ठंडे: शाहीन ने आशा बनकर राजकुमार से की शादी, पूरा खर्च भी लिया, बाद में जेवर-नकदी ले उड़ी
Thu, 06 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)।
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:15 AM IST
सार
बिहार की शाहीन खातून ने पहचान छिपाकर राजकुमार से झूठी शादी कर डाली। इसके बाद नकदी और जेवर हड़प लिए गए। असलियत पता चलने पर आरोपियों ने पीड़ितों से मारपीट कर धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रहीं जांच
- फोटो : adobe stock
विस्तार
बिहार की शाहीन खातून नाम की लड़की को आशा बताकर जालसाजों ने मजदूर राजकुमार से झूठी शादी कराई। इसके बाद नकदी-आभूषण हड़प लिए। पहचान छिपाकर झूठा विवाह कराने व धोखाधड़ी करने के मामले कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रहरा थानाक्षेत्र के गांव पौरारा निवासी सोमपाल ने बताया कि वह बेटे राजकुमार की शादी कराना चाहते थे। उनकी गरीबी का फायदा उठाकर गांव के ही मनवीर और संभल के गुन्नौर निवासी विनोद व पूजा ने उनसे संपर्क किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने सोमपाल को बताया कि एक गरीब लड़की आशा है जिसकी शादी वे राजकुमार से करा सकते हैं लेकिन लड़की के माता-पिता नहीं हैं और शादी का सारा खर्च सोमपाल को उठाना होगा। तीनों आरोपियों ने सोमपाल से नकद 70 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
पांच जून 2025 को राजकुमार की शादी करा दी। शादी में सोमपाल ने सोने-चांदी के जेवर और कपड़े भी चढ़ाए। कुछ दिन बाद पता चला कि दुल्हन का नाम आशा नहीं, बल्कि शाहीन खातून है, जो बिहार की रहने वाली है।
26 जुलाई 2025 को सोमपाल ने जब इस धोखे के बारे में आरोपियों से बात की, तो आरोप है कि मनवीर, विनोद, पूजा और शाहीन खातून ने गाली-गलौज की और सोमपाल व उनके बेटे राजकुमार के साथ मारपीट की। आरोपियों पर घर में रखे 15 हजार रुपये नकद व शादी में जेवर व कपड़े भी ले गए।
साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर झूठा मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवा देने की धमकी दी। पीड़ित ने रहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो सोमपाल ने न्यायालय की शरण ली। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की है।