{"_id":"58b1d2734f1c1b2b69b27cd8","slug":"shabash-vineet-you-are-great","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश विनीत! बचाईं ट्रेन यात्रियों की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश विनीत! बचाईं ट्रेन यात्रियों की जिंदगी
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
vineet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंच टूटी पटरी की सूचना देकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने वाले शहर के वासुदेव नगर निवासी विनीत कुमार को शनिवार को जज्बा फाउंडेशन के सदस्यों ने सम्मानित किया। उनकी सूझबूझ की तारीफ की।
शाबाशी देते हुए कहा कि तुमने शहर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। युवाओं को उनसे प्रेरणा देकर देश और समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए तैयार रहने को कहा। बताते चलें कि शहर के वासुदेव नगर निवासी विनीत कुमार पुत्र सत्यापाल सिंह शुक्रवार को जनसाधारण एक्सप्रेस से बरेली से आ रहे थे।
मुरादाबाद आउटर पर टूटी पटरी को देख उन्होंने इसकी सूचना डिप्टी एसएस को दी थी। इसके बाद कंट्रोल को सूचना देकर लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था और ट्रैक को दुरुस्त कराया गया था। इससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया था।
विज्ञापन
विनीत कुमार के इस कार्य को देखते हुए शनिवार को जज्बा फाउंडेशन के सदस्यों ने उनके घर पर सम्मानित किया। अध्यक्ष इकबाल खां ने कहा कि उनकी सूझबूझ से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
पिता सत्यपाल सिंह का सीना भी बेटे के कार्य को देख चौड़ा हो गया। उनके इस कार्य से देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वालों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर हरि सिंह मौर्य, फहीम सिद्दीकी, अंकुर माहश्वरी, सालिम मंसूरी, उवैद खान आदि लोग थे।