फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shabad Kirtan in remembrance of the martyrdom of the Sahibzadas.

Amroha News: साहिबजादों की शहादत पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shabad Kirtan in remembrance of the martyrdom of the Sahibzadas.
मंडी धनौरा। गुरु गोविंद सिंह जी के दो साहिबजादों की शहादत के मौके पर ग्राम चांदरा फार्म के गुरुद्वारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब से आए रागी जत्थे ने दोनों साहिबजादों की शहादत का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया। कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। इस मौके पर दीवान साहिब को सजाया गया था।
विज्ञापन

चांदरा फार्म के गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह के दोनों बड़े साहिबजादों की शहादत के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञानी जतिंदर सिंह ने साहिबजादों की शहादत का जिक्र करते हुए कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता व धर्म की रक्षा की खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया है। गुरु गोविंद सिंह के दोनों बड़े पुत्रों ने भी मुगलों के साथ लड़ाई में अपनी शहादत दी। दोनों छोटे साहिबजादों को औरंगजेब ने जिंदा दीवार में चिनवा दिया। उन्होंने कहा कि त्याग व बलिदान का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में और कही नहीं मिलता है। रागी जत्थे ने भी शबद कीर्तन के माध्यम से साहिबजादों की शहादत का वर्णन किया। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, सुंदर सिंह, अवतार सिंह, बूटा सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed