फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven-year-old boy dies of fever

बुखार से सात वर्षीय बालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seven-year-old boy dies of fever
कस्बे में इन दिनों बुखार का प्रकोप है। शुक्रवार सुबह एक सात वर्षीय बालक की बुखार से मौत हो गई। डेंगू की भी आशंका जताई जा रही है। बच्चे को तीन दिन से बुखार आ रहा था। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई बस्ती निवासी मरहूम शफीक का सात वर्षीय बेटा उजैफ को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजन समीप के ही चिकित्सक से उपचार करा रहे थे, लेकिन इलाज के बावजूद बालक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसकी तबीयत और खराब होती गई। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे बालक की हालत ज्यादा बिगड़ गई और घर पर उसकी मौत हो गई। मौत से पूर्व बालक ने खून की उल्टी भी की। जिससे डेंगू होने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि डेंगू की जांच नहीं हो पाई थी। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उजैफ के पिता की सात माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। उजैफ मोहल्ले में ही स्थित स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। परिजन बिना किसी कार्रवाई के उसे दफनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed