फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven panchayat administrators dismissed in Amroha including relative of MLA Mahboob Ali

अमरोहा डीएम का बड़ा एक्शन: सात पंचायत प्रशासकों को पद से हटाया, विधायक महबूब अली के भाई की पत्नी भी शामिल

Sat, 12 Sep 2026 06:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 12 Sep 2026 06:53 PM IST
सार

अमरोहा में डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने ग्राम पंचायतों में शासकीय धनराशि के इस्तेमाल में अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने सात ग्राम पंचायत प्रशासकों को उनके पद से हटाया है। जिसमें विधायक महबूब अली के भाई की पत्नी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Seven panchayat administrators dismissed in Amroha including relative of MLA Mahboob Ali
अमरोहा डीएम ने सात पंचायत प्रशासकों को पद से हटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्राम पंचायतों में शासकीय धनराशि के इस्तेमाल में अनियमितता मिलने पर डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के अनुमोदन के बिना सरकारी धनराशि आहरित करने, वित्तीय अनियमितता और शासकीय धन के गबन के मामले में सात ग्राम पंचायत प्रशासकों को उनके पद से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


इनमें अमरोहा सदर विधायक महबूब अली के भाई की पत्नी भी शामिल हैं, जो शकरपुर-समसपुर ग्राम पंचायत की प्रशासक थीं। इसके अलावा रजबपुर, शाहबाजपुर कला, गफ्फारपुर, अटेरना, सूदनपुर और मंगूपुरा के प्रशासकों पर भी कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि 27 मई के बाद डीएम की अनुमति के बिना शासकीय धनराशि निकाली गई। प्रशासकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन 11 सितंबर तक किसी ने जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने सातों को पद से हटाकर संबंधित विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को नया प्रशासक नियुक्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed