{"_id":"5ad8f3554f1c1b330a8b57f1","slug":"seven-degree-temperature-raised-in-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में सात डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में सात डिग्री चढ़ा पारा
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में तेज धूप के चलते छाता लगाकर जाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल में ही पारा चालीस के आंकड़े को छूने को बेताब दिखने लगा है। तपिश के बढ़ती गर्मी के बीच पिछले चार दिनों तापमान में सात डिग्री का इजाफा हो गया है। यही हाल रहा तो एक दो दिनों में पार चालीस पर पहुंच जाएगा। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि रात का तापमान 22 डिग्री मांपा गया।
पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो गया था। दस अप्रैल को दिन का तापमान 25 डिग्री तो रात का तापमान 21 डिग्री पर पहुंच गया था। लेकिन पिछले चार दिनों से गर्मी में तेजी से इजाफा हुआ है। गर्म हवाओं के साथ तपिस बढ़ गई है। सोलह अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस मांपा गया है। वहीं 19 अप्रैल को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि रात का तापमान 22 डिग्री पर ही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ेगी पारा चालीस के पार पहुंचेगा।