फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Seven corona infected including CMO office doctor

सीएमओ आफिस के डॉक्टर समेत सात कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven corona infected including CMO office doctor
जनपद में कोरोना के मरीजों का मिलने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सीएमओ आफिस में तैनात डॉक्टर समेत सात लोग संक्रमित मिले हैं। इसके साथ जनपद में कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। सभी को होम आइसोलेट कर उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर राजीव सिंघल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में सात लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि एक महिला एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित मरीजों में सीएमओ ऑफिस में तैनात एक डॉक्टर, अमरोहा क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति, गंगेश्वरी में 35 वर्षीय महिला, जोया में 40 और 25 वर्षीय व्यक्ति, धनौरा में 19 वर्षीय युवक शामिल है। सभी को होम आइसोलेट कर डॉक्टरों की देखरेख में उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 718 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें 257 मरीजों की जांच एंटीजन से हुई। जबकि 461 सैंपल आरटीपीसीआर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed