{"_id":"5e5fe8888ebc3eeb2748bb52","slug":"seven-bed-hospital-ready-for-corona-virus-pation-jpnagar-news-mbd34217448","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात बेड का बना वार्ड, चौबीस घंटे खुलेगा कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात बेड का बना वार्ड, चौबीस घंटे खुलेगा कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। कोरोना वायरस को लेकर मचे हड़कंप के बीच सेहत महकमे ने कमर कस ली है। शासन से मिली गाइड लाइन के बाद कोरोना वायरस से लड़ने के लिए महकमे ने रूपरेखा तैयार कर ली है। जिला अस्पताल में सात बेड का वार्ड आरक्षित कर लिया गया। साथ ही चौबीस घंटे कंट्रोल रूम खोला जाएगा। जहां पांच सदस्यीय टीम काम करेगी। इसके अलावा 11 टीमें मदद के लिए लगी रहेंगी।
कोरोना वायरस के संदिग्ध और पाजिटिव मरीजों के मिलने के बाद देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं यूपी में आगरा से लखनऊ तक संदिग्ध मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बुधवार को देर शाम शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को गाइड लाइन जारी की गई। इसके बाद विभागीय अधिकारी गाइड लाइन पर मंथन करने में जुट गए। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल में सात बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके अलावा चौबीस घंटे कंट्रोल रूम खेला जाएगा। जहां चौबीस घंटे पांच सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक शासन की गाइडलाइन पहुंचा दी गई है। सभी कर्मचारियों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। मरीजों के तीमारदारों को भी सतर्कता बरतने को कहा गया है।
- कोरोना वायरस को लेकर शासन से गाइड लाइन मिली है। इसके अनुसार जिले में तैयारी शुरू कर दी गई। इसके लिए टीमें बनाई जा रही हैं। चौबीस घंटे कंट्रोल रूम खोला जाएगा।
विज्ञापन
- डा. एके सक्सेना, सीएमओ
कोरोना वायरस को लेकर बरतें सावधानी
अमरोहा। सीएमएस डॉ. रामनिवास ने बताया कि कोरोना वायरस के लिए सावधानियां बरतने की जरूरत है। कोरोना वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से होना बताया जा रहा है। इसलिए जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मुंह पर मास्क लगाकर काम किया। वहीं एक-दूसरे से हाथ मिलाने में परहेज करते नजर आए। डॉक्टरों के मुताबिक बाहर से आए किसी भी व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें।
ये हैं इंतजाम
- सात बेड का आईसोलेशन वार्ड
- जिला अस्पताल समेत सीएचसी पीएचसी पर एन 95 मास्क और ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध
- पांच सदस्यीय कंट्रोल रूम गठित
- जिला मुख्यालय पर 130 एन-95 मास्क और 300 ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध
पॉजिटिव केस मिलने पर बनेगी ब्लाक स्तारीय टीमें
अमरोहा। अगर जिले में कोरोना वायरस का कोई पॉजिटिव केस मिलता है तो तीस टीमें और बनेंगी। इन टीमों में राजस्व विभाग, पंचायतीराज और स्वास्थ्य विभाग के लोग शामिल रहेंगे। ये टीम ब्लाक स्तर पर काम करेगी। ये टीमें घर-घर जाकर लोगों जागरूक करेंगी।
कंट्रोल के संपर्क में रहेगी ये टीमें
- काल सेंटर मैनेजमेंट टीम
- मानव संसाधन टीम
- सर्विलांस टीम
- ट्रेनिंग और कैपेसिटी टीम
- आइसोलेशन वार्ड टीम
- मटैरियल मैनेजमेंट टीम
- मीडिया मैनजमेंट टीम
- प्राइवेट हास्पिटल की सर्विलांस टीम
- ट्रांसपोटेशन कोआर्डिनेशन टीम
- इंटर डिपार्टमेंट टीम
- साइकलोजिकल सपोर्ट टीम