{"_id":"6727f32edd6d52f0260c5f84","slug":"separate-bathing-ghat-will-be-built-for-women-devotees-in-tigri-ganga-fair-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-128617-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी गंगा मेले में महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग बनेगा स्नान घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी गंगा मेले में महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग बनेगा स्नान घाट
Mon, 04 Nov 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले में आने वाली महिला श्रद्धालुओं के लिए इस बार अलग स्नान घाट बनाया जाएगा। सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुरुष श्रद्धालुओं को महिलाओं के लिए बनने वाले स्नान घाट पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले का 11 नवंबर को विधि विधान से पूजन कर उद्घाटन किया जाएगा। मेले में दस से अधिक जिलों के श्रद्धालु आकर पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाते हैं। परिवार सहित आने वाले श्रद्धालु कई दिन पूर्व ही तिगरी में गंगा किनारे तंबू बनाकर रहने लगते हैं। प्रतिदिन स्नान कर पुण्य कमाते हैं। सूरज की किरण निकलने से पहले ही स्नान का दौर शुरू हो जाता है। सदियों से गंगा किनारे लगते आ रहे मेले में इस बार महिला श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किया गया है। आरती स्थल के निकट उनके लिए अलग से स्नान घाट बनाया जाएगा। जिससे स्नान के दौरान उनको असहज स्थिति का सामना न करना पड़े। स्नान घाट पर पुरुष श्रद्धालुओं के जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा के लिए आस पास महिला पुलिसकर्मियों को ही तैनात किया जाएगा। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत ने बताया कि महिलाओं के लिए पहली बार अलग से स्नान घाट बनाया जा रहा है।
तिगरी गंगा मेले में गोताखोरों से लैस रहेंगी 40 नाव
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में इस बार 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की संभावना है। श्रद्धालु सूरज की किरण निकलने से पहले ही स्नान शुरू कर देते हैं। किसी श्रद्धालु का पैर गहरे जल में चले जाने के कारण डूबने का डर रहता है। इसलिए गंगा जल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। सभी 20 स्नान घाटों पर दो-दो नाव हर समय तैयार रहेंगी। उन पर एक-एक कुशल गोताखोर तैनात रहेंगे। इसके अलावा पांच स्टीमर भी स्नान घाटों पर रहेंगी। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत ने बताया कि डूबते श्रद्धालुओं को बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -