फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Send obscene messages to the girl's phone

युवती के फोन पर भेजे अश्लील मैसेज...विरोध पर जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Send obscene messages to the girl's phone
युवती के फोन पर भेजे अश्लील मैसेज...विरोध पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

- पीड़िता की शिकायत पर डिडौली कोतवाली में आरोपी के खिलाफ एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। युवती के फोन पर अश्लील मैसेेज भेजने का विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज की। पीड़िता ने इसकी शिकायत डिडौली पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी के फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति अश्लील मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। फोन कर अश्लील बातें करता है। युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती ने अपने परिजनों को बताया। उसके परिजनों ने भी युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। लिहाजा पीड़ित युवती ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed