फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sehgal Club beats PR Club Delhi in semi-finals

Amroha News: पीआर क्लब दिल्ली को हरा सहगल क्लब सेमीफाइनल में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Sehgal Club beats PR Club Delhi in semi-finals
अमरोहा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा के द्वारा मास्टर भूरे खान एंड आरिफ फारुक मेमोरियल चतुर्थ सद्भावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें सहगल क्रिकेट क्लब ने पीआर क्रिकेट क्लब दिल्ली को 193 रनों के से जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में सहगल क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सहगल क्लब की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट पर 310 रन का बड़ा स्कोर बनाया। राजेश शर्मा ने 123, सुल्तान और दीपक ने 39-39 रनों का योगदान दिया। पीआर क्रिकेट क्लब की तरफ से संजीव ने 3 और आकाश ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछे करने उतरी पीआर क्रिकेट क्लब दिल्ली 19.4 ओवरों में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पीआर क्लब कि तरफ से संजीव ने 32 और अंकुर ने 26 रनों का योगदान दिया। सहगल क्लब की तरफ से विशाल ने 3 लिए। यह मैच सहगल क्रिकेट क्लब ने 193 रनों से जीत लिया। सहगल क्रिकेट क्लब की तरफ शानदार बैटिंग करने करने के लिए राजेश शर्मा को परवेज पाशा और रोहित चंदेल ने मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में सतेंद्र सिंह, मोहसिन सैफी, शमशाद अल्वी अंपायर रहे, जबकि स्कोरिंग सेंटी गुप्ता और लवी ने की। वहीं, कमेंटरी रजन अली और राशिद अब्बासी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, हाजी नासिर फारूक, इमरान पाशा, परवेज पाशा, शेरू परवेज, जाहिद अली, मुराद आरिफ आदि मौजूद रहे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed