फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Security tightened at Shahnawaz's house, two policemen deployed 24 hours

Amroha News: कड़ी की गई शाहनवाज के घर की सुरक्षा, 24 घंटे दो पुलिसकर्मी तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Security tightened at Shahnawaz's house, two policemen deployed 24 hours
कड़ी की गई शाहनवाज के घर की सुरक्षा, 24 घंटे दो पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन

अमरोहा। पूर्व मंत्री एवं सपा विधायक महबूब अली के बेटे पूर्व एमएलसी परवेज अली, दूसरे बेटे शाहनवाज व उनके समर्थक फरमान अली और लईक मलिक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिकायतकर्ता ने एक बार फिर अपनी और परिवार वालों की जान को खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। शस्त्रों से लैस पुलिसकर्मी बिना जान पहचान वाले व्यक्ति का घर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया है। जबकि जान पहचान वाले व्यक्तियों की भी सघन चेकिंग के बाद घर में एंट्री दी जा रही है।

मोहल्ला सराय निवासी शाहनवाज तीन दिसंबर की शाम कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पूर्व एमएलसी परवेज अली व उनके भाई शाहनवाज अली के समर्थक इकरार नगर निवासी फरमान अली और मोहल्ला लकड़ा निवासी लईक मलिक घर में घुस आए। हथियारों के बल पर धमकाया और अपहरण करके दानिशमंदान स्थित विधायक महबूब महबूब अली के आवास में ले गए। वहां बंधक बनाकर रखा और कई कागजों तथा फोटो पर हस्ताक्षर कराते हुए मोबाइल से उनके फोटो खींचे। पूर्व एमएलसी परवेज अली, भाई शाहनवाज अली ने तमंचे से धमका कर जेब से कागजात और दो हजार रुपये लूट लिए। साथ ही उस शिकायतका खंडन लिखने के लिए दबाव बनाया, जिसमें पूर्व एमएलसी परवेज अली, परवेज के भाई शाहनवाज अली, परवेज की पत्नी (महबूब अली की पुत्रवधू) नीलोफर के तीन स्थानों पर वोट होने की अनियमितता उजागर की गई थी। शाहनवाज ने छह नवंबर को डीएम को इस आशय का शिकायती पत्र दिया था। कहा था कि राजनीतिक लाभ के लिए परवेज अली, नीलोफर, शाहनवाज अली ने धोखाधड़ी कर ग्राम पंचायत शकरपुर समसपुर, नगर पालिका परिषद अमरोहा के वार्ड संख्या नौ (दानिशमंदान) और वार्ड संख्या दो रामपुर घना की मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करा रखे हैं। इस शिकायत पर प्रशासन ने दो मतदाता सूचियों से तीनों के नाम काट दिए थे। इसकी प्रतिक्रिया में परवेज अली ने डीएम न्यायालय में आपत्ति दाखिल की थी, जिसे सुनवाई के बाद डीएम ने खारिज कर दिया था। बृहस्पतिवार को विवेचक परवेंद्र पाल तोमर ने मामले की मुख्य वजह बने विधायक के परिवार के वोटों से संबंधित तस्तावेज साक्ष्यों के तौर पर एकत्र किए हैं। वहीं शिकायतकर्ता शहनवाज ने एक बार फिर अपने और परिवार के अन्य सदस्यों की जान को खतरा बताकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके आधार पर पीड़ित के घर पर शस्त्रों के लैस दो पुलिस कर्मियों की चौबीस घंटे ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को भी पुलिस कर्मचारी घर के बाहर मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed