फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Second phase counseling started for admission in polytechnic

Amroha News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश को शुरू हुई दूसरे चरण की काउंसिलिंग

Tue, 23 Jul 2024 06:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Second phase counseling started for admission in polytechnic
अमरोहा। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। बछरायूं स्थित महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने को सहायता केंद्र बनाया गया है। पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया में कॉलेज में 72 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। 24 जुलाई तक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन

रोजगारपरक शिक्षा के लिए अभी भी युवाओं में पॉलिटेक्निक का क्रेज कम नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पॉलिटेक्निक में अपना भविष्य संवारने की कोशिश करते हैं। शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए परीक्षा जून माह में संपन्न हुई थी। इसके बाद 12 जुलाई से प्रवेश का पहला चरण शुरू हुआ था। जिले में महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को काउंसलिंग का केंद्र बनाया गया था। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश चंद्रा के अनुसार पहले चरण की प्रक्रिया में 72 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। दूसरे चरण की काउंसलिंग की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बताया कि दूसरे चरण में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 24 जुलाई तक अपनी चॉइस फिलिंग करा सकते हैं। इसके बाद 25 जुलाई को सीटों का आवंटन किया जाएगा। 26 से 30 जुलाई तक प्रमाणपत्रों की जांच होगी। 31 जुलाई तक फीस जमा की जा सकेगी। वहीं, एक अगस्त को सीट विड्राॅल की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

कॉलेज में हैं तीन ब्रांच, सीएस में सबसे अधिक प्रवेश
प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि कॉलेज में तीन विषयों की ट्रेड में पढ़ाई होती है। जिसमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शामिल हैं। हर ट्रेड में 75-75 सीटों पर प्रवेश होना है। बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का सबसे अधिक रुझान कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ट्रेड में है। जिसमें अब तक 28 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। जबकि आईटी में 19 व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 17 बच्चों ने प्रवेश लिया है।

----
दो कॉलेज में चल रही काउंसलिंग
जिले में दो कॉलेजों को काउंसलिंग सेंटर बनाया गया है। जिसमें महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बछरायूं व सुतावली स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed