फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   second day of navrat

चैत्र नवरात्र: दूसरे नवरात्र पर हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
second day of navrat
अमरोहा। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के दूसरे स्वरूप में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने घरों में पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की और माता के छंद गाए। सुख शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। चंद लोग घरों से निकलकर मंदिरों तक पहुंचे जबकि अधिकतर लोगों ने कोविड नियमों का पालन कर घरों में ही पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे नवरात्र पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि विधान से की गई। सुबह से ही कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचना शुरू कर दिया जबकि अधिकांश भक्तों ने घरों में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। बाबा गंगनाथ मंदिर के पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। भगवती दुर्गा के नौ शक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या तप का आचरण करने वाली भगवती। इस कारण उन्हें ब्रह्मचारिणी कहा गया है। वेदस्तत्वंतपो ब्रह्म, वेद, तत्व और ताप अर्थ है। ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है। उनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएं हाथ में कमंडल रहता है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा और साधना करने में कुंडलिनी शक्ति जागृत होती है। भक्त ऐसा इसलिए करते हैं ताकि उनका जीवन सफल हो सके। अपने सामने आने वाली किसी भी प्रकार की बाधा का सामना आसानी से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed