फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   secertry suspend

शौचालय का निर्माण की क्वालिटी खराब, सेक्रेटरी निलंबित, एडीओ के खिलाफ कार्रवाई संस्त़ुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
secertry suspend
अमरोहा। सामुदायिक शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता की असलियत पड़ताल के दौरान सामने आ गई। पूरनपुर और डिडौली के शौचालय के ईंट की गुणवत्ता खराब मिली। निर्माण में लगाई जा रही बालू और सीमेंट का अनुपात भी सही नहीं मिला। दीवार में हाथ से रगड़ने पर बालू हाथ में आ गया। इस पर डीएम उमेश मिश्र ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। साथ ही एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को अवगत कराने को कहा। ग्राम प्रधान को नोटिस जारी करने को कहा। भुगतान पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी उमेश मिश्र गुरुवार को पूरनपुर में सामुदायिक शौचालय के निर्माण की गुणवत्ता को परखने पहुंचे। निर्माण सामग्री में मिट्टी और बालू का अनुपात बहुत कम मिला। जबकि ईंट की गुणवत्ता भी सही नहीं थी। टाइल्स की भी क्वालिटी खराब मिली। दरवाजे में लोहे की पतली चादर का प्रयोग किया गया था। दीवार के प्लास्टर पर हाथ रगड़ने पर बालू नीचे गिरने लगा। इससे नाराज डीएम उमेश मिश्र ने सेक्रेटरी भोपाल सिंह तोमर को निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह पर विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा है। जांच कमेटी गठित कर दी। इसके अलावा डीडीओ/प्रभारी बीडीओ प्रदीप यादव को शौचालय की जांच कराने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद वह डिडौली में सामुदायिक शौचालय को देखा। यहा भी निर्माण की क्वालिटी सही नहीं मिली। उन्होंने ईंट की क्वालिटी को परखा। इसके अलावा निर्माण सामग्री को जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed