फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Searched for the student, found the dead body of the girl

Amroha News: तलाश छात्र की, मिल गई युवती की लाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Searched for the student, found the dead body of the girl
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

मध्य गंगा नहर में तीन दिन पहले डूबे बिजनौर के छात्र को तलाशते समय युवती की लाश बरामद हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का दावा है कि युवती का शव बिजनौर की ओर से उतराता हुआ आ रहा था। उधर, तीन दिन बीतने के बाद भी सिकरिया के पुल पर बृहस्पतिवार को नहर में बहे बिजनौर के छात्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा सका।
बिजनौर जिले के थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव मुरहाट निवासी किसान वीरेश कुमार का छोटा बेटा राजा (17) मुरहाट स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार शाम राजा दो दोस्त प्रिंस व हिमांशु के साथ नौगांवा सादात क्षेत्र के सिकरिया के पुल पर रामगंगा पोषक नहर में नहाने आया था। नहाते समय राजा गहरे पानी में चला गया था। दोनों दोस्तों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद छात्र के परिजन व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की गई। इसके बाद से एसडीआरएफ की टीम छात्र को तलाशने में जुटी हैं। नहर में घटनास्थल से करीब ढाई किलोमीटर दूर अलीपुर पुल पर जाल लगाया है, जिससे छात्र आगे न जा सके।
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार रात टीम नहर में छात्र को तलाश कर रही थी। इस बीच युवती का शव पीछे से नहर में उतराता हुआ आया और जाल में फंस गया। नौगांवा सादात इंस्पेक्टर राजेश तिवारी ने बताया कि युवती की उम्र करीब 25 साल है। वह शादीशुदा है या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो सका। उसने आसमानी रंग की कुर्ती और सलवार पहन रखी है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं है। शव करीब दो से तीन दिन पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसडीआरएफ की 14 सदस्यीय दो टीमें लगातार तलाश कर रही है। हालांकि शनिवार शाम तक भी छात्र का सुराग नहीं लग सका है।
-राजेश तिवारी, इंस्पेक्टर
युवती का चौथे दिन भी सुराग नहीं
मंडी धनौरा।
रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगाने वाली युवती का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ के जवान युवती की तलाश में जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बुधवार की शाम रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी थी। नहर किनारे उसकी चप्पल व दुपटटा मिला था। युवती अपने घर पर तीन लाइन का नोट भी छोड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed