{"_id":"678eb65f78ef71946909e2f1","slug":"sdm-raided-on-the-complaint-of-making-fake-aadhaar-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-132871-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फर्जी आधार बनाने की शिकायत पर एसडीएम ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फर्जी आधार बनाने की शिकायत पर एसडीएम ने मारा छापा
Tue, 21 Jan 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात में फर्जी आधार कार्ड बनाने की शिकायत पर जनसेवा केंद्र पर छापामारी करतीं एसडीएम स
अमरोहा।
आधार में संशोधन और नए कार्ड बनाने के लिए मारामारी का माहौल है। लोग सुबह से ही आधार बनवाने के लिए लाइन में लगे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ जनसेवा केंद्र लोगों की इस जरूरत का फायदा उठाते हुए फर्जी रूप से आधार तैयार कर रहे हैं। ऐसी ही एक सूचना पर एसडीएम ने एक जनसेवा केंद्र पर छापामार कार्रवाई करते हुए जरूरी कागजात कब्जे में ले लिए।
फार्मर रजिस्ट्री समेत तमाम सरकारी योजनाओं में आधार लगाना जरूरी हो गया है। आधार बनाने वाले पोस्ट ऑफिस व बैंकों पर सुबह से ही लंबी कतारे देखने को मिल रही हैं। कई-कई दिन चक्कर काटने के बाद लोगों को आधार संशोधन अथवा नया कार्ड बन पा रहा है, लेकिन कुछ जनसेवा केंद्र भी लोगों की इस जरूरत को मुनाफे की नजर से देखने लगे है और फर्जी रूप से आधार कार्ड तैयार कर रहे है।
एसडीएम नौगांवा सादात सुनीता सिंह को तहसील के पास की एक जनसेवा केंद्र पर फर्जी रूप से आधार कार्ड तैयार करने की शिकायत मिली थी। जिस पर एसडीएम ने जनसेवा केंद्र पर छापा मारा और वहां मिले कुछ कागजात अपने कब्जे में ले लिए। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर छापामारी की गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अगर शिकायत सही मिलती है, ताे जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार लकी सिंह भी मौजूद रहीं।