फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Scooty rider dies due to tanker collision

टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार सफाई कर्मचारी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to tanker collision
Scooty rider dies due to tanker collision - फोटो : DHANAURA
तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद टैंकर लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई। परिजनों ने टैंकर चालक को अपने सुपुर्द किए जाने की मांग को लेकर ग्राम कुम्हारपुरा के पास जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी महेश कुमार उम्र 45 साल सफाई कर्मचारी संघ का ब्लाक अध्यक्ष था और उसकी तैनाती विकास खंड की ग्राम पंचायत जैथल में थी। बुधवार की दोपहर वह स्कूटी से किसी काम से बछरायूं गया था। वापस आते समय ग्राम कुम्हारपुरा के निकट उसकी स्कूटी को पीछे से आ रहे एक टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर महेश सड़क पर गिर गया। टैंकर ने उसको बुरी तरह रौंद दिया। महेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया। पीछा कर लोगों ने उसे बाईपास मार्ग पर पकड़ लिया। यहां लोगों ने चालक की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने आ गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौक पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बछरायूं पुलिस भी मौके पर आ गई। परिजनों ने चालक को अपने सुपुर्द किए जाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर एसडीएम अरुण कुुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed