फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   science

टेलीस्कोप से आकाशदर्शन और सचल नक्षत्रशाला से वैज्ञानिक खोज से रूबरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
science
अमरोहा। अधूरी तैयारी के बीच विज्ञान मेला और प्रदर्शनी सोमवार से शुरू हो गई। जिले के दूर दराज के स्कूल से आएं छात्र-छात्राओं को दिक्कत हुई। साइंस बस और वैज्ञानिक तकनीक को करीब से देखा। इसके अलावा वैज्ञानिक बदलाव से अपडेट हुए। टेलीस्कोप से आकाश दर्शन किया। इसके अलावा सचल नक्षत्रशाला से वैज्ञानिक खोज से रूबरू हुए। साइंस मेला का समापन 29 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में नोडल अफसर के आगमन और गंगा यात्रा के शुभारंभ के चलते राजनीतिक और प्रशासनिक अफसर व्यस्त रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी अच्छा कदम है। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि छात्र छात्राएं को आसानी से जानकारी मिल सकेगी। प्रधानाचार्य खुर्शीद हैदर जैदी ने कहा कि 29 जनवरी तक विज्ञान मेला रहेगा। जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, मिर्जा शबाब हाईस्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान, एफए कॉलेज के छात्रों ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. जमशेद कमाल, धर्मपाल सिंह, मरगूब हुसैन, छोटे सिंह, फारूक अहमद, एके जग्गा आदि रहे। संचालन वीके शुक्ल और प्रीति चौधरी ने किया।
विज्ञापन

अमरोहा। विज्ञान के खोज के बारे में बताने के लिए साइंस बस से छात्रों ने जानकारी ली। सचल नक्षत्रशाला लखनऊ से आई है। पहले दिन छात्रों ने ब्रह्माण्ड के बारे में जाना। इसके अलावा गुब्बारा के अंदर जाने के बाद खगोल विज्ञान से रूबरू हुए। इसके अलावा टेलीस्कोप से आकाश दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाल पर योजनाओं की जानकारी ली
अमरोहा। विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए थे। इसमें योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार के अलावा कृषि उपजाऊ के बारे में लोग रूबरू हुए। ट्रैफिक पुलिस के स्टाल पर लोगों ने वाहन चलाने के दौरान नियमों से अवगत हुए।
विज्ञान प्रदर्शनी के मेधावी सम्मानित
हसनपुर। नगर की सुनील कुमार इंटर नेशनल एकेडमी में जिला विज्ञान क्लब की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विज्ञान मेले में बच्चों ने विभिन्न विषयों के प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में दिखाई। प्रदर्शनी में एक प्रोजेक्ट एयर एबजोर्बर का रहा। जिसमें शरवानी, कार्तिक, सिद्धि, रितिका कक्षा छह ने अपने प्रोजेक्ट की खूबियां बड़े शालीन तरीके से बताईं। निरीक्षण करने वाली टीम ने उसकी सराहना की। दूसरा प्रोजेक्ट काइल मैग्नेट का रहा। जिसमें कार्तिक, ललित, प्रियांशी, स्नेहा ने प्रोजेक्ट की विशेषताएं बताईं। एकेडमी निदेशक गोपाल सक्सेना आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed