{"_id":"68683e610816ec5526076cf8","slug":"school-van-overturned-due-to-tyre-burst-driver-and-female-helper-injured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-143084-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टायर फटने से पलटी स्कूली वैन, चालक व महिला हेल्पर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टायर फटने से पलटी स्कूली वैन, चालक व महिला हेल्पर घायल
Sat, 05 Jul 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
एक निजी स्कूल की वैन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और महिला हेल्पर घायल हो गए। गनीमत की बात यह रही कि बस में बच्चे नहीं थे। कुछ ही देर में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगूपुरा निवासी अनिल एक स्कूल में बच्चों को लाने, ले जानी वाली वैन चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी हो जाने पर बच्चों को छोड़कर चालक वापस जा रहे थे। उनके साथ हसनपुर निवासी सोनिया थीं, जो वैन पर हेल्पर का काम करती हैं। वैन सरकारी अस्पताल के पास पहुंची थी कि अचानक टायर के नीचे कोई नुकीला पत्थर आ गया। इससे वैन का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। आसपास के लोगों ने दोनों चालक व हेल्पर को वैन से बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया।