फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   school open on holidays

Amroha News: रविवार को अवकाश में खुले परिषदीय स्कूल, बच्चों ने किया काव्यपाठ

Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
school open on holidays
अमरोहा/गजरौला। देश में हर जगह स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों जोर शोर से चल रही हैं। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अबकी बार रविवार को भी स्कूल खोले और स्कूलों में काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

जिले भर के परिषदीय स्कूल रविवार को छुट्टी के दिन भी खोले गए। स्वतंत्रता दिवस के निर्धारित कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में जानकारी दी गई। बच्चो ने काव्यपाठ भी किया। गजरौला के तिगरी का मॉडल प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को विशेष मध्यान्ह भोज के तहत हलवा खिलाया गया। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार, एडीओ सहकारिता संदीप कुमार, एडीओ आईएसबी मनोज कटारिया, ग्राम पंचायत अधिकारी राजपाल सिंह, प्रधानाध्यापक जोगिंदर सिंह ने फर्श पर बैठक कर सामूहिक रूप से हलवे का आनंद लिया। स्कूल में अलग हट कर हलुआ मिलने से छात्र-छात्रओं की खुशी का ठिकाना न रहा। उधर, नगर के बस्ती मोहल्ले के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को खीर खिलाई गई। हसनपुर के बसेड़ा खुर्द के प्राथमिक स्कूल में बच्चों ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed