{"_id":"62b0d118edf8c11f7156a1fd","slug":"school-children-in-panic-due-to-presence-of-leopard-dhanaura-news-mbd4321086177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की मौजूदगी से स्कूली बच्चे दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की मौजूदगी से स्कूली बच्चे दहशत में
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीण बुरी तरह भयभीत हैं। सोमवार की दोपहर एक गांव के संविलियन विद्यालय से सटे मकान में घुसकर तेंदुए ने एक कुत्ते पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से स्कूली बच्चे बुरी तरह दहशत में हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखकर छात्रों की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश मांगे हैं। वही दूसरी ओर वन विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीण बुरी तरह भयभीत हैं। नगर से सटे गांव अम्हेड़ा में भी सोमवार की सुबह तेंदुआ दिखाई देने के बाद वहां पिंजरा लगाया है।
क्षेत्र के गांव सैरकपुर, लाडनपुर, मौहम्मदपुर लोहर्रा, हिरनाखेड़ी देहराकादर बख्श, ताजपुर आदि में बीते 15 दिन से दो तेंदुओं के देखे जाने का ग्रामीण दावा कर रहे हैं। ग्राम सैरकपुर में हफ्ता भर पहले तेंदुए ने एक युवती पर हमला किया था। एक गाय को भी अपना निवाला बनाने का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की दोपहर लगभग 11.30 बजे सैरकपुर गांव के संविलियन विद्यालय से सटे रतन सैनी के मकान में बंधे कुत्ते पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। कुत्ते के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े और पीछा कर कुत्तों को बचा लिया। स्कूल से सटे मकान पर तेंदुए के हमले से स्कूली बच्चे दहशत में है। प्रधानाध्यापिका अल्पना यादव समेत सभी शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर छात्रों की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश मांगे हैं। घटना के बाद से अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि खेतों में रोजाना ही आवारा कुत्तों व गीदड़ों के अवशेष मिल रहे हैं।
-तेंदुआ मिलने की सूचना पर सैरकपुर क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेजी गई थी। सोमवार को ग्राम अम्हेड़ा में तेंदुआ दिखाई दिए जाने की सूचना पर वहां पिंजरा लगाया है। मंगलवार को भी ग्राम सैरकपुर क्षेत्र में भी पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-करन सिंह वन क्षेत्राधिकारी धनौरा
-सैरकपुर स्थित संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व स्टाफ की ओर से तेंदुए की दहशत का हवाला देते हुए छात्रों की सुरक्षा के मददेनजर पत्र मुझे प्राप्त हुआ है। मेरे द्वारा आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व उपजिलाधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया है।
-राजकुमार, खंड शिक्षा अधिकारी धनौरा