फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sawan,shivalay,amroha

हर-हर महादेव जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 26 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 26 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
sawan,shivalay,amroha
अमरोहा के वासुदेव तीर्थ पर सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : amar ujala
सावन के पहले सोमवार पर पूरा जिला शिव के रंग में रंगा नजर आया। हर तरफ शिवभक्तों की धूम रही, सड़कें-गलियां श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार रहीं। 
विज्ञापन

जगह-जगह शिवालयों में भक्तों ने आराध्य का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और अभिषेक किया।

इस दौरान प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। घंटे-घड़ियालों और मंत्रों से पूरा नगर गूंजता रहा। वहीं शिवालयों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीसी टीवी कैमरे हर व्यक्ति की निगरानी करते रहे। 

सावन में सोमवार को जलाभिषेक की परंपरा है। भक्त इसका इंतजार करते रहते हैं। इसके लिए जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार, ब्रजघाट, गोमुख, नीलकंठ से कांवड़ में गंगाजल ला रहे हैं। पहले सोमवार को शिव के जलाभिषेक का उत्साह श्रद्धालुओं में दिखा। 
विज्ञापन


शहर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक वासुदेव तीर्थ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। बाबा गंगा नाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, दुर्गा मंदिर, रियासत वाला मंदिर आदि मंदिरों पर मेले सा माहौल रहा। शाम तक पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस मंदिर पर तैनात रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed