फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   save a boy in amroha

गंगा में बालिका समेत तीन डूबे, एक को बचाया

Sat, 17 Sep 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 17 Sep 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
 भाद्रपद पूर्णिमा पर आदमपुर थाना इलाके में पौरारा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान करने गए दो किशोर डूबने लगे। उन्हें डूबता देख लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक किशोर को बचा लिया, मगर दूसरे को बचाने में कामयाबी नहीं मिली। बाद में आए गोताखोरों को चार घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे किशोर का शव मिल सका। जबकि तिगरी में एक बालिका गंगा में डूब गई।
विज्ञापन


गांव पौरारा की सैनियों वाली मढ़ैया निवासी राजू सिंह खड़गवंशी का चौदह वर्षीय इकलौता बेटा छोटू उर्फ भूपेंद्र और गांव के ही निरोली का तेरह वर्षीय बेटा मनोज ग्रामीणों और परिजनों के साथ पौरारा घाट आया था। सुबह करीब आठ बजे छोटू और मनोज नहाते हुए गहरे पानी में पहुंच गए।
विज्ञापन


दोनों डूबने लगे तो शोर मचाया। इस पर आसपास के लोगों ने मनोज को तो किसी तरह निकल लिया, लेकिन छोटू नहीं मिल पाया। सूचना मिलते ही गोताखोर भी मौके पर पहुंचे। आठ गोताखोर छोटू को खोजने के लिए गंगा में कूदे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर बारह बजे गोताखोर छोटू को खोजने में कामयाब हुए, जब तक छोटू को गंगा से बाहर लाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। निजी डाक्टर को दिखाया गया, लेकिन छोटू को मृत घोषित कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



मां के साथ तिगरी गंगा नहाने आई बालिका गंगा में डूबी
गजरौला। पूर्णिमा पर मां के साथ तिगरी गंगा नहाने आयी बालिका गंगा में डूब गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को गंगा में उतार कर तलाश शुरू कराई। लेकिन देर शाम तक बालिका का सुराग नहीं लग सका। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी रजनी पत्नी राजू यादव अपनी बेटी पुष्पा (12) और देवर हरिओम के साथ शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे तिगरी गंगा नहाने गई थी। करीब 12 बजे रजनी अपनी बेटी और देवर के साथ गंगा नहाकर बाहर आ गई।

उसी समय बेटी हाथ धोने की बात कह कर फिर से गंगा में चली गई। रजनी ने बताया कि कुछ देर बाद जब शोर मचा तो वह मौके पर पहुंची। तब तक बेटी डूब चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों को गंगा में उतार कर तलाश शुरू कराई। काफी प्रयास के बावजूद पुष्पा का सुराग नहीं लग सका। रजनी का रो-रोकर बुुराहाल था।


मजदूरी में मां का हाथ बंटाती थी पुष्पा
गजरौला। पीड़ित मां रजनी ने बताया कि पुष्पा चार बहन-भाईयों में तीसरे नंबर की थी और मोहल्ले में ही स्थित स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। रजनी ने बताया कि तीन साल पहले उसका पति राजू यादव दूसरी महिला के साथ घर छोड़ कर फरार हो गया। तब से परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई।

मोहल्ले में ही रसगुल्ला बनाने की फैक्टरी में मजदूरी करने लगी। इससे गुजर बसर नहीं हो पा रही थी। जिससे बेटा विक्की और बेटी उपासना उसका हाथ बंटाने लगे। पुष्पा भी स्कूल से लौट कर मजदूरी में उसका हाथ बंटाती थी।



बुझ गया घर का चिराग
गंगेश्वरी(ब्यूरो)। गांव पौरारा की सैनियों वाली मढै़या निवासी राजू के इकलौते बेटे छोटू उर्फ भूपेंद्र की गंगा में डूबने से हुई मौत के बाद घर का चिराग भी बुझ गया। राजू ने बताया कि छोटू एक बेटी से छोटा व एक बेटी से बड़ा था। छोटू गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। छोटू की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed