फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sangeeta chauhan

पति की सियासी पिच से शुरू होगी संगीता की राजनीतिक पारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
sangeeta chauhan
भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान। - फोटो : JPNAGAR
भारत के पूर्व क्रिकेटर और कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत नेता चेतन चौहान की सियासी पिच पर संगीता चौहान दौड़ेंगी। संगीता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स और एलएलबी डिग्री हासिल की। इसके बाद हाईकोर्ट में वकालत और बाद में बैंक की सर्विस में आईं। वह कई बैंकों में उच्च पदों पर काम कर चुकी हैं। सेंट्रल बैंक की महाप्रबंधक पद से से पिछले साल सेवानिवृत्त हुईं हैं। नौगांवा सादात विधानसभा सीट से उपचुनाव में टिकट मिलने के बाद उन्होंने सियासत की पारी की शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 15 अगस्त को चेतन चौहान का निधन हो गया। वह नौगांवा सादात विधानसभा सीट से विधायक थे। प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री थे। इसके पहले वह अमरोहा का लोकसभा में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन के बाद नौगांवा सादात सीट के लिए पद रिक्त चल रहा था। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार तीन नवंबर को सीट पर उपचुनाव होगा। कई दिनों तक चली गहमागहमी के बाद मंगलवार को भाजपा ने उनकी पत्नी संगीता चौहान को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि टिकट को लेकर काफी दिनों से असमंजस के हालात थे, लेकिन उन्होंने टिकट को हासिल कर लिया। अब पर पति की सियासत संभालेंगी। संगीता चौहान दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स, एलएलबी की डिग्री लेने के बाद कई बैंकों में उच्च पदों पर नौकरी कर चुकी हैं। पति की राजनीतिक विरासत आगे बढ़ाते हुए पहली बार वह सक्रिय सियासत की पारी शुरू कर रही हैं। पिछले साल वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में महाप्रबंधक से सेवानिवृत्त हुईं थीं। इसके बाद से वह पति चेतन चौहान के साथ रहीं और उनकी राजनीतिक हैसियत को बखूबी समझती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed