फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sandhawna express late ten hours due to fogg

साढ़े दस घंटा देर से पहुंची सदभावना एक्सप्रेस, यात्री परेशान.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
sandhawna express late ten hours due to fogg
अमरोहा। कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार को चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से अमरोहा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन के अमरोहा पहुंचने का रात पौने दो बजे का समय है। लेकिन यह साढ़े दस घंटा की देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटा लेट रही। ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन धूप खिलने के बाद शनिवार को फिर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार को चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस (14017) साढ़े दस घंटा की देरी से दिन से सवा बारह बजे अमरोहा स्टेशन पर पहुंची। वहीं प्रयागराज से सहारनपुर को चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस (14511) छह घंटा की देरी से दस बजकर बीस मिनट पर पहुंची। पद्मावत एक्सप्रेस (14207) चार घंटा, सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273) डेढ़ घंटा, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (14257) पांच घंटा, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) छह घंटा, काशी विश्वनाथ (14258) दो घंटा की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि अप साइड से सद्भावना एक्सप्रेस साढ़े दस घंटा की देरी से पहुंची। इसके साथ ही आधा दर्जन ट्रेनें अपने नियत समय से लेट रहीं। जिससे यात्रियों को ठंड में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed