फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samporn samadhan divas

एक्सईएन बिजली से जवाब तलब, दो मामलों की दोबारा होगी जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
samporn samadhan divas
अमरोहा ब्लाक में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम एसपी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों की सुनवाई की। विभिन्न विभागों के 49 प्रकरण में छह मामले निस्तारित किए गए। डीएम ने एक गैस कनेक्शन और कब्रिस्तान के मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए। वहीं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया। शिकायतों के निस्तारण में खानापूर्ति करने वाले अफसरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ब्लॉक के सभागार में 10 बजे से शुरू हुआ। डीएम उमेश मिश्र ने मामलों की सुनवाई की। इसके बाद संबंधित अफसरों को कार्रवाई का निर्देश दिया। पंजीकृत शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित करने को कहा है। कहा कि जांच के लिए मौके पर जाएं ताकि गुणवत्ता परक निस्तारण हो। शहर के अफगानान की अनम परवीन ने गैस कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत की थी। पूर्ति विभाग ने निस्तारण रिपोर्ट में एजेंसी के जवाब को संलग्न किया था। डीएम ने एसडीएम सुखवीर सिंह से शिकायतकर्ता से बात कराने को कहा। मोबाइल पर अनम ने बताया कि गैस एजेंसी का तर्क है कि निर्धारित अवधि में कनेक्शन नहीं लिया गया है। इसके अलावा ग्राम प्रधान सतवीर ने कब्रिस्तान के मामले में समझौता नहीं मानने का दावा किया। उन्होंने राजस्व निरीक्षक से रिपोर्ट तलब किया है। इस दौरान एसपी डॉ. विपिन ताडा, सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, एसडीएम सुखबीर सिंह, तहसीलदार शमीम अहमद, परियोजना निदेशक मिथिलेश तिवारी, ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अभियंता पीपी सिंह और गुलशन गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

यह है विभागवार शिकायत
अमरोहा। राजस्व के 12, पुलिस के 10, बिजली के छह, आपूर्ति के चार, विकास, पंचायत और बैंक के तीन-तीन, पीएम आवास और उद्योग की दो-दो, नगर पालिका, कृषि, शिक्षा, समाज कल्याण की एक-एक शिकायतें आईं। जिसमें राजस्व के चार, आपूर्ति और विकास के एक-एक मामले निस्तारित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed