{"_id":"6414bf3fd3ab0c780307ab74","slug":"sambhals-youth-died-in-the-accident-cousin-serious-jpnagar-news-c-15-1-87865-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हादसे में संभल के युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हादसे में संभल के युवक की मौत, मौसेरा भाई गंभीर
Sat, 18 Mar 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
जोया(अमरोहा)। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में रिश्तेदारी से घर लौट रहे संभल निवासी मोंटी(25) की हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। संभल के नखासा थानाक्षेत्र के गांव मोहमदपुर भंडा में रामकेश सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। दूसरे नंबर का बेटा मोंटी गुर्जर ट्रक चालक था। परिजनों के मुताबिक मोंटी गुर्जर बृहस्पतिवार को अपने मौसेरे भाई विकास निवासी हैदलपुर थाना रहरा के साथ डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जग्गा नगला में अपनी रिश्तेदारी में आया था। करीब शाम करीब सात बजे दोनों भाई बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रसूलपुर गुर्जर गांव के सामने पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोंटी गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। उसका भाई विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मोंटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक मोंटी के चाचा नरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।