फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Sambhal's farmer died in an accident on the highway, Zoya had come to pick up his son returning from Ambala

Amroha News: हाईवे पर हादसे में संभल के किसान की मौत, अंबाला से लौट रहे बेटे को लेने आए थे जोया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sambhal's farmer died in an accident on the highway, Zoya had come to pick up his son returning from Ambala
जोया (अमरोहा)। अंबाला से पढ़ाई करके लौटे बेटे को लेने आए संभल के किसान अनिल कुमार (40) को अज्ञात वाहन के चालक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई। बेटे के बस से उतरने के पांच मिनट पहले ये हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने का आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

संभल जनपद के एचौड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के गांव शेखुपुर खालसा में अनिल कुमार का परिवार रहता है। पेशे से किसान अनिल कुमार के परिवार में पत्नी बबीता के अलावा बेटा प्रियांशु है। प्रियांशु अंबाला में पढ़ाई कर रहा है। इंटर के पेपर खत्म होने के बाद प्रियांशु बुधवार को घर लौट रहा था। वह बस में सवार होकर जोया पहुंचा। रात करीब 9 बजे अपने बेटे प्रियांश को लेने के लिए अनिल कुमार बाइक से जोया आए थे। इस दौरान अनिल कुमार ने अपनी बाइक एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी कर दी और दूसरे छोर पर खड़े बेटे को लेने हाईवे पार करने लगे। तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक जिस समय बेटा प्रियांश जोया पहुंचा था। उससे पांच मिनट पहले ही पिता की मौत हो गई थी। जब उसे इसकी जानकारी मिली तो वह बदहवास हो गया। जोया में बस से उतरने के बाद वह वहां पहुंचा जहां उसके पिता का एक्सीडेंट हुआ था। पिता की मौत के बाद वह सदमे में है। गंगा तिगरी धाम में हुए अंतिम संस्कार के दौरान बेटे प्रियांश ने ही पिता को मुखाग्नि दी। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के भाई पवन कुमार की तहरीर पर वाहन के चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मृत्यु करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed