फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   samajwadi party

सामाजिक योद्धा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर: कमाल अख्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party
हसनपुर(अमरोहा)। समाजवादी पार्टी की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक योद्धा थे। उन्होंने गरीबों महिलाओं पिछड़ों और समाज में हाशिये पर रहने वाले लोगों के लिए संघर्ष किया। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व मंत्री के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में कमाल अख्तर ने कहा कि दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर का कहना था कि संसद के विशेषाधिकार कायम रहें, लेकिन जनता के अधिकार भी। यदि जनता के अधिकार कुचले जाएंगे, तो एक न एक दिन जनता संसद के विशेषाधिकारों को चुनौती देगी। आज की स्थितियां कमोबेश यही हैं। सरकारें जनहित को हाशिये पर धकेल, जनविरोधी फैसले लेने लगी हैं। कहा कि उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कई उपाय किएं। वो जानते थे कि समाज को बिना शिक्षित किए उनकी कोशिश रंग नहीं ला सकेगी। समाज में गरीबों को सम्मान से जीने का माहौल पैदा कराने में अहम योगदान निभाया। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कर्पूरी ठाकुर के बताएं रास्तों पर चलने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी, सभासद शाहनवाज अंसारी, फैसल अल्वी, संदीप गुर्जर, अंशु त्यागी, आरिफ अख्तर, बदर कुरैशी, शकील चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed