{"_id":"64e271a2709be01da00d2864","slug":"sale-of-nomination-papers-started-for-three-tier-panchayat-by-election-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-3256-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री
Mon, 21 Aug 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 21 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है। 22 अगस्त को नामांकन पत्र जमा करने का आखिरी दिन है। रविवार को अमरोहा ब्लाक में प्रधान पद के दो एवं वार्ड मेंबर के लिए एक पर्चे की ब्रिकी हुई।
जिला पंचायत समेत ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं पंचायत सभासद के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की ब्रिकी शुरू हो गई है। जिला पंचायत की रिक्त वार्ड संख्या नौ (धनौरा/गजरौला), प्रधान पद के लिए अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद बाग और गंगेश्वरी ब्लाक की ग्राम पंचायत तिगरिया नादरशाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जोया ब्लाक के हसनपुर कला वार्ड 152 व मंगूपुरा के वार्ड 63, अमरोहा ब्लाक के गजाना के वार्ड 25 व रसूलपुर गावड़ी के वार्ड 114, हसनपुर ब्लाक के वार्ड संख्या 62 एवं गजरौला ब्लाक के शहबाजपुर डोर के वार्ड 43 के अतिरिक्त धनौरा के पांच, गजरौला के दो, गंगेश्वरी के तीन, अमरोहा के एक, जोया के सात एवं हसनपुर के एक ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव छह सितंबर को होगा। आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी। 22 अगस्त को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। जिला पंचायत के चुनाव अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार रविवार तक जिला पंचायत के लिए पांच नामांकन पत्राें की बिक्री की जा चुकी थी। वहीं अमरोहा ब्लाक के चुनाव अधिकारी राकेश सिंह के अनुसार प्रधान पद के लिए दो तथा पंचायत सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई। हसनपुर एवं गंगेश्वरी ब्लाक में कोई नामांकन पत्र नहीं बिका।