{"_id":"68698e4e7c70d5f26601f168","slug":"salary-of-six-officers-including-dpro-who-were-absent-was-stopped-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-143107-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैरहाजिर रहे डीपीआरओ समेत छह अफसरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैरहाजिर रहे डीपीआरओ समेत छह अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। संपूर्ण समाधान दिवस में डीपीआरओ समेत छह अफसरों के न पहुंचने पर डीएम ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए है। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम डीएम निधि गुप्ता वत्स ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 42 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से तीन का ही मौके पर निस्तारण हो पाया।
उधर, संपूर्ण समाधान दिवस में पीडी डीआरडीए, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग अनुपस्थित रहे, जबकि इन विभागों से संबंधित कई शिकायतें आईं। उक्त अधिकारियों ने डीएम को समाधान दिवस में पहुंचने की सूचना भी नहीं दी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताईं। उन्होंने अनुपस्थित रहने वाले सभी अफसरों का जुलाई माह का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उधर, संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 12, पूर्ति विभाग की एक, पुलिस विभाग की 15, विकास विभाग की पांच, विद्युत विभाग की चार व अन्य विभागों की पांच सहित कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत निस्तारण के प्रति संवेदनशीलता दिखाएं और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समस्याओं का समयबद्धता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि पुलिस अधिकारी आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, सीओ दीप कुमार पंत, जिला विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी मौजूद रहे।