फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   salary

विकास में नहीं लगेंगे, अब 13 करोड़ से बांटेंगे वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
salary
अमरोहा। जिले के आठ नगरीय निकायों में 14वें वित्त आयोग की रकम से अब विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। बल्कि इस रकम से कर्मचारियों को मई का वेतन दिया जाएगा। जनवरी 2020 में दूसरी किस्त के रुप में 12,95,83,287 रुपये आवंटित हुए हैं। कार्ययोजना का अनुमोदन नहीं होने से यह रकम नगरीय निकायों के अकाउंट में है। अनुमोदन मिलने के बाद काम शुरु हो गया होता तो वेतन मिलने में मुश्किल आती। गौरतलब है कि 15वें वित्त आयोग की प्रथम किस्त का 10.96 करोड़ रुपये आवंटित हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में आठ नगरीय निकाय हैं। 14वें वित्त आयोग की दूसरी किस्त से जनवरी 2020 में आवंटित हुई है इससे शहरों में बुनियादी सेवाओं को बेहतर बनाना है। नगरीय निकायों ने सड़क, नाली, पुलिया का निर्माण कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की थी। पेयजल के लिए भी बेहतर इंतजाम करना था। इसके अलावा साफ सफाई के लिए कई काम होने थे, लेकिन कार्ययोजना का अनुमोदन नहीं हो सका। इसके चलते 12,95,83,287 रुपये अकाउंट में अवशेष है। अमरोहा नगर पालिका में कर्मियों को महीने के शुरुआती दिनों में वेतन मिल जाता है, लेकिन राज्य वित्त की रकम नहीं मिलने से वेतन नहीं दिया जा सका है। ऐसा लगभग एक साल के बाद होगा जब वेतन में विलंब हुआ है। अमरोहा में लगभग 2.25 करोड़ रुपये वेतन का बंटना है वहीं हसनपुर में 57 लाख रुपये बंटेगा। अधिकांश निकायों के कर्मियों को 22 से 23 जून तक वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन

यह है 14वें वित्त आयोग की किस्त
अमरोहा-----------------5,13,54,692
गजरौला----------------2,07,33,444
हसनपुर-----------------1,98,93,496
धनौरा-------------------1,20,19,601
बछरायू------------------1,03,88,826
नौगांवा सादात----------93,62,223
जोया---------------------80,06,518
उझारी--------------------62,50,487
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed