फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   sadi relif amount

शादी अनुदान के 240 फॉर्म के अग्रसारण में रुचि नहीं, चेतावनी मिली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
sadi relif amount
अमरोहा। गरीबी परिवार की बेटियों की शादी के अनुदान के लिए फॉर्म का अग्रसारण नहीं किया जा रहा है। इसके चलते 20-20 हजार रुपये की मदद नहीं मिल रही है। अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश यादव के कार्यशैली को आड़े हाथ लिया है। कहा है कि एसडीएम, बीडीओ और विभाग के पोर्टल पर 240 फॉर्म का सत्यापन लंबित है। उन्होंने सत्यापन कर 20-20 हजार रुपये पात्रों के अकाउंट में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से बेटियों की शादी के लिए 20-20 हजार रुपये की मदद की जाती है। हालांकि इसके लिए गरीबी रेखा से नीचे का आय प्रमाण पत्र जरुरी है। अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों को शादी अनुदान के लिए जून महीने में कुल 47.80 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे 239 बेटियों क परिवार को अनुदान मिलेगा। अब तक शादी अनुदान के लिए कुल 620 फॉर्म भरे गए हैं। जिसमें एसडीएम के स्तर पर 149 और बीडीओ के स्तर पर 240 फॉर्म का सत्यापन लंबित है। इसके चलते पात्रों को रुपये नहीं दिए जा रहे हैं। संयुक्त निदेशक एसएन पांडेय ने एनआईसी के सॉफ्टवेयर पर प्रदर्शित फॉर्मों की प्रगति सुस्त मिलने पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि फॉर्म के लंबित होने से पात्रों को लाभ पहुंचाने की मंशा विफल हो रही है। उन्होंने कहा है कि जून में बजट भेजा गया है लेकिन जिले स्तर पर लंबित फॉर्म की संख्या से प्रतीत हो रहा है कि आप योजना केे क्रियान्वयन के प्रति गंभीर नहीं है। कहा है कि पात्रों को लाभांवित कर बजट का सदुपयोग करें। इसके बारे में निदेशालय को अवगत कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed