{"_id":"6318efd7e02cc62abf3e01fa","slug":"rumors-of-child-thief-gang-activity-stirred-up-two-villages-found-false-cases-jpnagar-news-mbd4403631121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर गैंग की सक्रियता की अफवाह से दो गांवों में मचा हड़कंप, झूठे मिले मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा चोर गैंग की सक्रियता की अफवाह से दो गांवों में मचा हड़कंप, झूठे मिले मामले
विज्ञापन
बच्चा चोरी करने वाले गैंग की सक्रियता की अफवाह से कोतवाली डिडौली क्षेत्र के दो गांवों में हड़कंप मच गया। एक गांव में चेकिंग अभियान चलाया तो दूसरे गांव में स्कूल के बाहर भीड़ जाम हो गई। पुलिस ने अफवाह फैलाने वालो के खिलाफ कार्रवाई को कहा है।
पहला मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव धनुपुरा के जंगल का है। बुधवार सुबह दो ग्रामीण तावई तिराहे पर स्थित खेत में चारा काट रहे थे। उन्हें लगा कि बुर्का पहने तीन लोग गन्ना के खेत में घुसे हैं। बस फिर क्या था, उन्होंने बच्चा चोरी गैंग के सक्रिय होने की अफवाह के चलते शोर मचा दिया। शोर पर पास के गांव चक पांयती, तावई व धनुपुरा के ग्रामीण जंगल में पहुंच गए। उन्होंने जंगल में कई खेतों में एक घंटा तलाशी अभियान चलाया। मगर मौके पर कोई नहीं मिला। दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव नीलीखेड़ी का है।
बुधवार सुबह 11 बजे यहां स्थित एक कांवेंट स्कूल के बाहर किसी ने अफवाह फैला दी कि स्कूल के बाहर बच्चा चोरी करने वाले गैंग के सदस्य को पकड़ा है। बच्चा चोर के सदस्य पकड़े जाने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर डायल-112 की टीम भी आ गई। मगर मौके पर ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझा कर वापस भेजा। साथ ही चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक प्रवेज चौहान ने बताया कि ग्रामीणों से अपील की जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाह से बचें। अफवाह फैलाने वालो के खिलफ कार्यवाही की जाएगी।