{"_id":"679d26a29948fa904c054c05","slug":"rukmani-cricket-academy-won-the-match-by-three-wickets-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-133464-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से जीता मैच
Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाते खिलाड़ी। संवाद
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को छठा मैच खेला गया। इसमें रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब दिल्ली और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी आमने-सामने रही। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट से मैच में जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हो रहा है। शुक्रवार को खेल गए मैच में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी क्लब ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रवि ब्रदर्स दिल्ली ने निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट खोकर 184 रन बनाए। रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के अंकित नेगी ने 61 और भव्या कक्कर ने 49 रनों का योगदान दिया। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के वाजिद, अक्षय और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 25.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज की। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मिर्जा दानिश ने 60 और यशु प्रधान ने 44 रनों का योगदान दिया। रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब के अंकित भड़ाना और भव्या कक्कर ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर सतेंद्र सिंह, जमाल पाशा ने की जबकि स्कॉरिंग सैंटी गुप्ता ने की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, अनिल चौहान, मोहम्मद नूर मौजूद रहे।