फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rukmani Cricket Academy Red won by 40 runs

Amroha News: रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड 40 रन से जीता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rukmani Cricket Academy Red won by 40 runs
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरा दिन रहा। तीसरे दिन का मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड और एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। जिसे रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने 40 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम निर्धारित 40 ओवर में मात्र 36.4 ओवर में ऑल आउट हो गई। टीम 193 रन बना सकी। हर्ष सिंह ने 44, फैज मोहम्मद ने 42, मोहम्मद कैफ ने 30, अरीब ने 25 रन बनाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के लिए गेंदबाजी में अब्दुल वहाब और राजा ने 3-3 व देव आर्य ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए एमपीएस क्रिकेट एकेडमी 31.3 ओवर में 153 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए युवराज सिंह ने 47 व आदित्य ने 27 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड के लिए अंश गौतम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 व मोहम्मद अरीब और पीयूष ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह यह मुकाबला रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी रेड ने 40 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अंश गौतम को चुना गया। अंपायर निश्चल चाहल, मोहम्मद सायम रहे, जबकि स्कोरर देव पैसल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टूर्नामेंट आयोजक व क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, कमाल अहमद, मोहम्मद वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed