फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RSS workers surrounded CCO in Panchayat

Amroha News: भाकिसं के कार्यकर्ताओं ने पंचायत में सीसीओ का किया घेराव

Thu, 18 Jan 2024 03:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 18 Jan 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
RSS workers surrounded CCO in Panchayat
हसनपुर। भारतीय किसान संघ की पंचायत में गन्ना संबंधी समस्याओं का उठाया गया। पंचायत में पहुंचे दि किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी (सीसीओ) को घेराव किया। जिसके बाद किसानों और गन्ना अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, बाद में वार्ता के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी समिति में आयोजित भाकिसं की पंचायत हुई। जिसमें दि किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी आकाश तिवारी भी पहुंचे थे। पंचायत में जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि चीनी मिलों को चालू हुए ढाई माह से अधिक का समय बीत गया है। लेकिन अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया। अतिशीघ्र गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। जबकि चीनी के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। इस बीच गन्ना समस्याओं को लेकर किसानों ने मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी को घेराव किया। जिसके बाद किसानों और गन्ना अधिकारी के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, वार्ता के बाद किसान शांत हुए। इस दौरान किसानों ने कहा कि निराश्रित गोवंशीय पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को तबाह किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ जहां किसान सर्द रातों में फसल की रखवाली के लिए विवश है तो वहीं गोवंशीय पशु भी परेशान हैं। प्रशासन से मांग की कि जो छुट्टा पशु हैं। उन्हें संरक्षित किया जाए। बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा घरेलू मीटरों में गड़बड़ी की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। हर घर जल योजना के तहत कई गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए रास्तों की खुदाई करके छोड़ दिया है। उसे सही कराया जाए। यहां कार्यालय मंत्री महीपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा, उमेश सेन, धर्मपाल सिंह, विजयपाल सिंह, यशवीर सिंह, ओमवीर सिंह, दलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed