फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   roof collapsed after explosion of cylinder in Amroha mother three daughters injured

Amroha: घरेलू सिलेंडर फटने से मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर मां-बेटी समेत चार घायल

Thu, 17 Nov 2022 10:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Nov 2022 10:33 PM IST
सार

सूचना मिलते ही रजबपुर इंस्पेक्टर रमेश सहरावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आनल फानन में ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर मां-बेटियों को बाहर निकाला। हादसे में मां और तीन बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
roof collapsed after explosion of cylinder in Amroha mother three daughters injured
सिलेंडर फटने से गिरी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाना बनाते समय सिलेंडर फटने के धमाके के साथ मकान की छत गिर गई। आग की लपटों से झलसीं मां और तीन बेटी मलबे के नीचे भी दब गईं। ग्रामीणों ने मलबे में दबीं मां-बेटियों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


ये हादसा रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव पीपली दाऊद में हुआ। यहां पर दिवंगत नीटू सिंह की पत्नी सविता अपनी बेटी गरिमा, रीमा और राधिका के साथ रहती हैं। उनका दो मंजिल पर सिल्लियों का मकान बना हुआ है। गुरुवार रात करीब नौ बजे सविता दूसरी मंजिल पर बने मकान में खाना बना रही थी। जबकि तीनों बेटी पास में ही मौजूद थीं। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन


आग की चपेट में आकर चारों मां-बेटी झुलस गईं। तेज धमाके के कारण दूसरी मंजिल पर बने कमरे की छत भी गिर पड़ी। अचानक गिरी छत के मलबे के नीचे चारों मां-बेटी दब गई। धमाका इतना तेज था कि स्थानीय ग्रामीण दहशत में आ गए। हर कोई मौके की तरफ दौड़ पड़ा। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रजबपुर इंस्पेक्टर रमेश सहरावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आनल फानन में ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर मां-बेटियों को बाहर निकाला। हादसे में मां और तीन बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को गजरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed