फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Robbery in two houses including brick kiln contractor

ईंट भट्ठा ठेकेदार समेत दो घरों में डाका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Robbery in two houses including brick kiln contractor
आदमपुर में लूट की घटना के बाद सहमा परिवार। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी(अमरोहा)। बेखौफ बदमाशों ने थाने से आधा किलोमीटर दूर ईंट भट्ठा ठेकेदार और महिला के परिवार को बंधकर बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश दोनों घरों से तीस हजार रुपये की नकदी सहित लगभग ढाई लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल की। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई। लेकिन सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से तहरीर बदलवाकर डकैती की घटना चोरी में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आदमपुर गांव निवासी अंसार ईंट भट्ठा पर ठेकेदारी करता है। गांव में उसका घर बाहरी छोर पर बना हुआ है। गुरुवार की रात अंसार का परिवार सोया हुआ था। लगभग 12 बजे 6 नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए। चार बदमाश मकान में दाखिल हो गए जबकि दो बदमाश छत पर मौजूद रहे। बदमाशों ने अंसार व बच्चों को एक कमरे में हाथ पैर बांध कर बंद कर दिया जबकि उसकी पत्नी रिहाना को पकड़ लिया। कनपटी पर तमंचा लगाकर घर में रखे सामान की जानकारी देने को कहा। रिहाना के आनाकानी करने पर उसकी पिटाई की गई। घर में रखे 10 हजार रुपये, एक जोड़ी पायल व सोने के एक जोड़ी कुंडल ले लिए। रिहाना का आरोप है कि बदमाशों ने शोर मचाने पर दुष्कर्म करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके बाद लगभग एक बजे तीन बदमाश पास ही चंद्रवती पत्नी स्व. इंद्रपाल के घर में दीवार फांदकर घुस गए। बदमाशों ने उसकी पत्नी चंदवती को सोते हुए चारपाई पर कब्जे में ले लिया और घर में रखे सामान के बारे पूछताछ की तो महिला ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए घर में कुछ ना होने की बात बताई। जिस पर बदमाशों ने चंद्रवती की तमंचे की बट से जमकर पिटाई की। जिससे चंद्रवती के चेहरे व पैर व पेट में चोटें आई हैं। चंद्रवती के घर पर शादीशुदा पुत्री के जेवर भी रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने चंद्रवती के घर से दो जोड़ी कुंडल, गले का ताबीज, सोने की कंठी, गले का पेंडल , तीन जोड़ी पाजेब, हाथों के खंडुए व बीस हजार रुपये नगदी ले गए। दोनों घरों से बदमाशों ने लगभग ढाई लाख का सामान साफ कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद चंद्रवती व बच्चों की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी जाग गए। पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनय कुमार व सीओ हसनपुर सतीश चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा बदमाशों की तलाश में जंगल में कई घंटे कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। आदमपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सतीश चंद्र पांडे सीओ हसनपुर।

आदमपुर में लूट की घटना के बाद बिखरा सामान दिखाती पुलिस महिला।

आदमपुर में लूट की घटना के बाद बिखरा सामान दिखाती पुलिस महिला।- फोटो : HASANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed