{"_id":"68fbea703ef195ffb80f7da5","slug":"roadways-buses-remain-crowded-on-the-second-day-of-bhai-dooj-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-150287-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भैयादूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भैयादूज के दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में भीड़
Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भैयादूज के दूसरे दिन शुक्रवार को भी रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रही। रोडवेज की बसों में जगह पाने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। उधर, डग्गामार वाहन चालकों ने जमकर मनमानी की और यात्रियों से मनमाना किराया वसूला किया। भैयादूज के मौके पर परिवहन निगम ने लोगों को बेहतर सुविधाएं देने की बात कही थीं। त्योहार के मौके पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने की बात भी कही गई थी। लोगों को बसों में जगह पाने के लिए जूझना पड़ा। भैयादूज के अगले दिन शुक्रवार को भी रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ रही जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोडवेज की अव्यवस्थाओं का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि भैया दूज के दूसरे दिन बहनों के अलावा दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोग वापस लौटने लगे हैं। जिसके चलते बसों में भीड़ है।
विज्ञापन
रोडवेज की अव्यवस्थाओं का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि भैया दूज के दूसरे दिन बहनों के अलावा दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले लोग वापस लौटने लगे हैं। जिसके चलते बसों में भीड़ है।
विज्ञापन