{"_id":"6345d1a45259332da315ad9e","slug":"roadways-bus-will-run-from-all-the-districts-of-the-division-for-tigri-fair-jpnagar-news-mbd444065940","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेले के लिए मंडल के सभी जिलों से चलेंगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेले के लिए मंडल के सभी जिलों से चलेंगी रोडवेज बस
विज्ञापन
अमरोहा। कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले ऐतिहासिक तिगरी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए मुरादाबाद मंडल के सभी जनपदों से 120 बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए विभाग द्वारा सभी जनपदों को निर्देश जारी कर दिए है।
दीपावली से तिगरी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगेगा। यह मेला नौ नवंबर तक चलेगा। आठ नवंबर को कार्मिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। मेले में करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। मुरादाबाद मंडल के पांच अड्डों से करीब 120 रोडवेज बसों को संचालन तिगरी के लिए होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
यह बसें आठ नवंबर की शाम तक चलेंगी। इसके लिए तिगरी मेले को लेकर बस के साथ तिगरी में अस्थायी कंट्रोल रूम, वर्कशाप के साथ स्टाफ की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। एआरएम ने बताया कि तिगरी मेले को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभी डिपो को इस संबंध में दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को पूरी ख्याल रखा जाएगा।