फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Roadways bus started from Naugaowa to Kaushambi station

नौगांवा से कौशांबी स्टेशन के लिए रोडवेज बस शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus started from Naugaowa to Kaushambi station
नौगांवा सादात में फीता काटकर बस का संचालन शुरू करतीं विधायक संगीता चौहान। - फोटो : JPNAGAR
नौगांवा सादात(अमरोहा)। विधायक संगीता चौहान ने क्षेत्र की जनता को सौगात देते हुए नौगांवा सादात से कौशांबी दिल्ली के लिए रोडवेज बस का फीता काटकर संचालन शुरू कराया। अब नौगांवा सादात से दो बसों का संचालन कौशांबी के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक संगीता चौहान ने क्षेत्र की जनता से किए चुनावी वादे को पूरा करते हुए नौगांवा सादात से कौशांबी दिल्ली के लिए रोडवेज बसों का संचालन फीता काट कर शुरू किया। परंपरागत तरीके से नारियल फोड़ पूजन किया। साथ ही विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय किए एक ओर वादे को पूर्ण करा दिया गया है। क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में सभी वर्ग का बिना भेदभाव विकास किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम अशोक शर्मा और थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह से कहा कि डग्गामार बसों का संचालन तुरंत बंद हो जाना चाहिए। जिससे रोडवेज बसों के संचालन में कोई परेशानी न आने पाए। इन सरकारी बसों के संचालन का लाभ क्षेत्र की जनता उठा सके। उन्होंने बताया कि नौगांवा सादात से एक बस सुबह 8:20 पर रवाना होगी और जबकि दूसरी बस 11:35 पर रवाना होगी। जिसमें नौगांवा सादात से कौशांबी का किराया 174 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। दिल्ली के लिए रोडवेज बसों के संचालन से नौगांवा सादात की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र कुमार गंगवार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कौशांबी, आरके जोहरी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरोहा, वीरेंद्र सिंह सैनी, थम्मन सिंह चौहान, र्मेंद्र सिंह चौहान, परम सिंह सैनी, पवनीत दिवाकर, अर्जुन सिंह चौहान, पप्पू सिंह चालक, अजीत कुमार परिचालक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed