{"_id":"61214e888ebc3e79ef3a7717","slug":"road-accident-gajraula-news-mbd3999978176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर आधी रात के बाद ट्रक पलटने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर आधी रात के बाद ट्रक पलटने से लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला(अमरोहा)। दिल्ली से सीतापुर जा रही एक निजी स्लीपर बस हाईवे पर शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आईं। सभी को रोडवेज बस से रवाना कर दिया गया। इस दौरान हाईवे पर जाम जैसे हालात हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर बस को हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद दिल्ली से सीतापुर जा रही एक निजी बस गजरौला औद्योगिक चौकी क्षेत्र में एक फैक्टरी के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में दस से बारह सवारियां सवार बताई जा रही हैं। बस पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। चालक ने कूद कर जान बचाई। उधर हाईवे पर बस पलट जाने से जाम लग गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं थी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगाई। आधे घंटे बाद क्रेन से बस को हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है कि हाईवे पर बस पलटने की जानकारी है। क्रेन से बस को हटवा दिया गया था। सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया। हाईवे पर जाम लगने से थाना प्रभारी ने इंकार किया है।