फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   RLD will contest elections on 15 Lok Sabha seats

लोकसभा की 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगा रालोद : नीरपाल सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
RLD will contest elections on 15 Lok Sabha seats
अमरोहा। रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा के प्रभारी व खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद ने किसानों के हित में संसद से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी है। आने वाले लोकसभा चुनाव में रालोद गठबंधन के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उधर, संदेश यात्रा का अमरोहा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

10 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हुई रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा रविवार की रात अमरोहा पहुंची। अतरासी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सोमवार दोपहर हसनपुर के लिए रवाना हुई। यहां से रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का 23 दिसंबर को दिल्ली के किसान घाट पर समापन होगा। इससे पूर्व पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद के बढ़ते जनाधार को देखते हुए भाजपा बौखला गई है। उन्होंने भाजपा को जुमलों की सरकार बताते हुए कहा कि झूठे वादों के अलावा भाजपा कुछ नहीं करती है। उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed