{"_id":"61901896d295a86b2636a370","slug":"reward-of-twenty-thousand-arrested-with-doda-powder-of-three-lakhs-hasanpur-news-mbd409352931","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस हजार का इनामी तीन लाख के डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस हजार का इनामी तीन लाख के डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
हसनपुर पुलिस गिरफ्त में ईनामी बदमाश।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर। कोतवाली पुलिस ने बीस हजार के इनामी बदमाश को तीन लाख रुपये के डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि डिडौली के ग्राम नीलीखेड़ी निवासी अनवर अली उर्फ सोनू मादक पदार्थों की तस्करी करता है। आरोपी पर बीस हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार को उपनिरीक्षक लवनीश चौधरी उपनिरीक्षक कमल सिंह, सिपाही शाहरुख अली व आजम अतरासी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश अनवर अली उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से बीस किलो पांच सौ ग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया। बरामद डोडा चूर्ण की कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी जा रही है।
कोतवाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी पहले भी दो बार एनडीपीएस के मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपी हसनपुर क्षेत्र में कहां-कहां डोडा चूर्ण बेचता था। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है। कई लोगों को चिह्नित किया गया है। उनसे पूछताछ की जाएगी।