फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Revealed the robbery incident from MR

एमआर से लूट की घटना का खुलासा,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

करीब 27 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में एमआर से हुई एक लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।दोनों आरोपियों से लूट में गई 3850 की नगदी एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।इमरान के मुताबिक गांव हथियाखेड़ा व तीसरे मिल के बीच पीछे से आ रही बाइक ने ओवरटेक कर रोक लिया था।

विज्ञापन
Revealed the robbery incident from MR

विस्तार

करीब 27 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में एमआर से हुई एक लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से लूट में गई 3850 की नगदी एवं घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

सैदनगली थाने के कस्बा उझारी निवासी इमान अली पुत्र रफीक एमआर है। वह क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर दवाओं की सप्लाई करता है और कैश भी कलेक्ट करता है। घटना एक सितंबर की रात की है। इमरान रहरा की दिशा से हसनपुर की तरफ आ रहा था। इमरान के मुताबिक गांव हथियाखेड़ा व तीसरे मिल के बीच पीछे से आ रही बाइक ने ओवरटेक कर रोक लिया था। तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाकर बैग में रखी एक लाख की नकदी लूट ली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने मामले में लूट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि लूट की घटना में जांच पड़ताल में जीशान व मनिकांत निवासी ग्राम मंगरौली के नाम प्रकाश में आए। दोनों आरोपियों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात कुबूल की। बताया कि घटना में प्रयुक्त बाइक व 3850 रुपये बरामद किए गए है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed